झांसी। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नगर क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक शिक्षा मित्र और तीन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बीएसए विपुल शिव सागर को प्राथमिक विद्यालय पिछोर में सहायक अध्यापक शरद कुमार और शिक्षा मित्र सुषमा अनुपस्थित मिलीं। जबकि, पुलिया नंबर नौ कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापिका नाजिश बानो और सहायक अध्यापक बृजेंद्र राठौर अनुपस्थित मिले। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है। इसके अलावा, बीएसए ने बालिका कंपोजिट विद्यालय प्रेमनगर और प्राथमिक विद्यालय मैरी का भी निरीक्षण किया। इन विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त पाईं गईं। ब्यूरो