बीयू की प्रशासनिक अधिकारी ने शिकायत के फर्जी निस्तारण की शिकायत शासन से की थी। रविवार के अंक में अमर उजाला ने इस फर्जीवाड़े को प्रमुखता से प्रकाशित किया। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है।
आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी सुधा सिंह ने नवाबाद निरीक्षक जितेंद्र सिंह, दरोगा अश्वनी दीक्षित समेत एक अन्य पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया। निलंबित करने के साथ ही मामले की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
बता दें, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी पुष्पा गौतम ने आईजीआरएस में तीन शिकायतें दर्ज कराई थीं। पुष्पा गौतम का आरोप है कि पुलिस ने इन शिकायतों को फर्जी तरीके से निपटा दिया। पुलिस ने पोर्टल पर एक फोटो अपलोड करते हुए उसे बीयू की प्रशासनिक अधिकारी बता दिया जबकि उस महिला का बीयू से कोई वास्ता ही नहीं है।
बीयू की प्रशासनिक अधिकारी ने शिकायत के फर्जी निस्तारण की शिकायत शासन से की थी। रविवार के अंक में अमर उजाला ने इस फर्जीवाड़े को प्रमुखता से प्रकाशित किया। एसएसपी सुधा सिंह ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।