फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अलग- अलग स्थानों पर तीन को सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। ग्राम बसोबाई निवासी हर्षवर्धन (18) पुत्र रंजीत सिंह को खेत के पास सांप ने डस लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। सीएचसी में डॉ. कमलेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। इसी तरह खिल्ली गांव निवासी गुड्डी देवी (40) पत्नी चंद्रप्रकाश को घर के पास सांप ने डस लिया। सीएचसी में उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं, जरहाखुर्द गांव में निशा (16) पुत्री कृष्ण कुमार को घर के पास सांप ने डस लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। सीएचसी में उनका उपचार किया गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें