झांसी के नवाबाद थाना इलाके के तालपुरा में रहने वाले पूरन सिंह यादव (50) अपने परिवार के सदस्यों के साथ दो दिन पहले चित्रकूट भगवान कामतानाथ को दर्शन करने गए थे।
झांसी में मारूती वैन और गैस टैंकर के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। झांसी के नवाबाद थाना इलाके के तालपुरा में रहने वाले पूरन सिंह यादव (50) अपने परिवार के सदस्यों के साथ दो दिन पहले चित्रकूट भगवान कामतानाथ को दर्शन करने गए थे। शुक्रवार की देर रात वे मारूति वैन से वापस लौट रहे थे। इसी दरम्यान गाड़ी आगे जा रहे गैस टैंकर से टकरा गई, जिससे वहां चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में पूरन सिंह यादव, उनकी चचेरी बहन शीला देवी और शीला के भतीजे रचित (10) की मौत हो गई। जबकि, पूरन की पत्नी कमला, पुत्र अभिषेक, पुत्री दिव्यांशी व परिवार की रोली घायल हो गईं। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।