फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से हड़पे तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। एफसीआई में नौकरी दिलाने के बहाने जालसाज ने तीन युवकों से तीन लाख रुपये हड़प लिए। काफी समय तक जब उनको नौकरी नहीं मिली तब उन्होंने छानबीन की। इसमें जालसाज का फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। युवक अब उससे पैसा मांग रहे हैं लेकिन, आरोपी युवकों को धमका रहा है। युवकों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बबीना निवासी मान बहादुर सेंगर के मुताबिक पिछले साल जून माह में उनसे सीपरी बाजार निवासी व्यक्ति की मुलाकात हुई। आरोपी ने खुद को एफसीआई कानपुर में कर्मचारी बताया। कहा, इस समय एफसीआई में भर्ती चल रही है। आसानी से वह नौकरी लगवा देगा। नौकरी लगवाने के एवज में उसने पांच लाख रुपये मांगे। मान बहादुर ने अपने साथ दो दोस्तों से बात करके उसे तीन लाख रुपये एडवांस दिलवा दिए। बाकी पैसा नौकरी लगने के बाद देने की बात कही। एक साल बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। उन लोगों ने कानपुर जाकर पता लगाया तब उस नाम का व्यक्ति वहां नहीं मिला। फर्जीवाड़ा उजागर होने पर उन लोगों ने आरोपी से पैसा मांगा लेकिन, आरोपी पैसा वापस नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें