फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पूरे नौ दिन सजेगा मां जगदंबा का दरबार, गूंजेगी जयकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सब हेड - शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से, प्रतिपदा पर रहेगा हस्त और चित्रा नक्षत्र
विज्ञापन


फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शारदीय नवरात्र तीन अक्टूबर गुरुवार से प्रारंभ है। पूरे नौ दिन मां जगदंबा का दरबार सजेगा। मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान होंगे। मां दुर्गा की महिमा के जयकारे गूंजेंगे। इस बार मां जगदंबा पालकी पर विराजमान होकर आएगी। प्रतिपदा पर हस्त एवं चित्रा नक्षत्र रहेगा।
महानगर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरे उत्साह से चल रही है। देवी मां के मंदिरों को आकर्षक सजाए जा रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह छाया हुआ है। आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर विधि विधान से घट स्थापना पूजा होगी एवं पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं श्रद्धा भक्ति से विराजमान की जाएगी।
विज्ञापन

महंत मार्तंड स्वामी के अनुसार, शारदीय नवरात्र तीन अक्टूबर से शुरू है और पूरे नौ दिन मां जगदंबा का दरबार सजेगा। इस बार मां जगदंबा पालकी पर विराजमान होकर आएगी, जो सभी के लिए शुभ रहेगा। प्रतिपदा पर हस्त नक्षत्र दोपहर 3:20 बजे तक, इसके पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा। ऐंद्र योग भी रहेगा।
विज्ञापन




फोटो
मां महालक्ष्मी की पूजा आज


झांसी। मंगलवार को महालक्ष्मी पर्व मनाया जाएगा। घर-घर में मां महालक्ष्मी की पूजा होगी। कई लोग नई वस्तुओं की खरीदारी भी करेंगे। ज्योतिषविद रजनी दीक्षित के अनुसार, महालक्ष्मी पर्व का बुंदेलखंड में विशेष महत्व है। विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से परिवार में सुख समृद्धि रहती है। पर्व पर मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें