फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी और ललितपुर में रफ्तार का कहर... तीन हादसों में तीन की मौत; एक घायल

Tue, 10 Dec 2024 12:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के ललितपुर और झांसी जिले में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। ललितपुर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि झांसी में एक युवक की मौत और एक किशोर घायल हो गया। पुलिस घटनाओं की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ललितपुर में शादी कार्यक्रम में आए भरत और हरवान की बाइक को सोमवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने सिलग्न गांव के पास टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक भरत के भतीजे की शादी का कार्यक्रम था।

स्कूटी और ई-रिक्शा की टक्कर, एक किशोर घायल
उधर, झांसी में सुखनई नदी की ढाल पर सुबह 8:30 बजे स्कूटी ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक सौरभ कुशवाहा (15) गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर 20 फीट दूर जा गिरा। 
विज्ञापन


किशोर को गंभीर चोट लगी है। घायल प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, स्कूटी चालक तेज गति से जा रहा था, अचानक बगल के रास्ते से ई रिक्शा निकल आया। किशोर स्कूटी को कंट्रोल नहीं कर सका। उसने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। 
 

नहर में मिला युवक का शव
इसके अलावा, झांसी के मऊरानीपुर कोटरा नहर में एक युवक मृत अवस्था में मिला है। नहर में ही उसकी बाइक मिली। मृतक की पहचान हीरालाल उर्फ धीरू रैकवार (35) पुत्र स्वर्गीय चिंतामन रैकवार निवासी मोहल्ला शिवगंज मऊरानीपुर के रूप में हुई है।

 

सूचना मिलने पर मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नहर से निकलवा कर सीएससी स्थित मोर्चरी में रखवाया। बताया गया है कि नहर के किनारे सड़क पर गहरा गड्ढा होने की वजह से युवक बाइक समेत उछलकर नहर में जा गिरा। 

 
विज्ञापन

रातभर नहर में गिरा होने के कारण उसकी मौत हो गई, मृतक युवक मिठाई बनाने का काम करता था। वह घर से मिठाई बनाने के लिए सोमवार को सुबह 8:00 बजे घर से निकला था। मृतक के दो लड़के और एक माह की एक लड़की है। युवक घर चलाने वाला अकेला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें