फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समथर। समथर-साकिन मार्ग पर रविवार दोपहर कुटी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़े तीन लोगों से टकरा गया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, समथर से साकिन की ओर जा रहा ट्रैक्टर चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया था। इसने सियाशरण कुशवाहा, सरनाम सिंह उर्फ छोटे राजा और विक्रम सिंह को टक्कर मारी। सियाशरण कुशवाहा और सरनाम सिंह उर्फ छोटे राजा नई बस्ती समथर के निवासी हैं। विक्रम सिंह दिवियापुर के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक कथित रूप से शराब के नशे में था। ट्रैक्टर के बोनट पर भी एक व्यक्ति बैठा हुआ था। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर संकुल तिवारी ने घायलों का उपचार किया। उनकी गंभीर हालत देखते हुए तीनों को झांसी भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही समथर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें