चिरगांव। तालाबपुरा निवासी साक्षी पत्नी चंद्रेश लोधी ने चिरगांव थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि उसका विवाह 15 मई 2025 को चंद्रेश लोधी ग्राम मबई, तहसील बेगमगंज, जिला रायसेन मध्य प्रदेश के साथ हुआ था। विवाह के समय मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति चंद्रेश आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। दहेज में दोपहिया वाहन की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाता है। पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद