सेल्फी लेते समय तीन युवक बेतवा में बहे, लोगों ने बचाया
झांसी। बृहस्पतिवार को सुकुवां ढुुकुवां बांध के नीचे पानी में जाकर मोबाइल से सेल्फी लेते समय तीन युवकोें का संतुलन बिगड़ गया। अचानक आईं तेज लहरों में गिरकर तीनों बहनेे लगे। गनीमत रही कि मौके पर खडे़ लोगों ने उनको पकड़ लिया। इस घटना के बाद भी लोगों ने सबक नहीं लिया और दिन भर लोग पानी के पास सेल्फी लेते रहे। डीएम व एसएसपी ने सुकु वां ढुकुवां बांध पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को समझाया कि पानी के पास न जाएं।
15 अगस्त पर जिले के सभी ॅबांधों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ी। ऐसे में लोगों में फोटो व सेल्फी का क्रेज भी देखने को मिला। सुकुवां ढुकुवां बांध पर दोपहर करीब दो बजे तीन युवक पानी में जाकर अंदर की तरफ खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। अचानक तेज लहरें आने से एक युवक का संतुलन बिगड़ गया। इस कारण तीनों पानी में गिर गए। उन्हें बहता देख आसपास खड़े लोगों ने किसी तरह हाथ पकड़कर तीनों को बाहर निकाला।
इधर, शुक्रवार को डीएम शिव सहाय अवस्थी व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सुकुवां ढुुकुवां बांध पहुंचकर सुरक्षा व स्थिति का जायजा लिया। मौके पर घूमने आए लोगोें को समझाया कि पानी के आसपास न जाएं, जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। अधिकारियों ने एक घंटे रुकने के बाद पानी की स्थिति को भी देखा।
नहीं रहती गहराई की जानकारी
इन स्थानों पर घूमने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं रहती। अधिकांश स्थानों पर किसी भी तरह के कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगे हैं। ऐसे में घूमने वाले लोग नहाने लगते हैं और डूब जाते हैं। खासकर बारिश के समय ऐसी स्थिति पैदा होती है।
कई लोगों की हो चुकी मौत
पिछले माह भी एक युवक की सुकुवां - ढुकुवां बांध में डूबकर मौत हो गई थी। वहीं, पिछले साल भी सुकुवां- ढुकुवां समेत पारीछा बांध में भी युवक डूबकर मौत का शिकार हो चुके हैं। हादसों से भी घूमने आने वाले सैलानी सबक लेने को तैयार नहीं हैं।
झांसी व आसपास के प्रमुख स्थान
सुकुवां - ढुकुवां, ओरछा, पारीछा, सपरार, पहाड़ी, लहूचरा, बड़वार झील, पहूज, डोंगरी, खपरार, अंगूठी बैराज।
ललितपुर के प्रमुख स्थान
गोविंद सागर बांध, शहजाद, माताटीला बांध, राजघाट बांध, सजनाम, जामनी।
पानी से बनाएं दूरी
बांधों व नदियों पर घूमने के वक्त काफी सावधानी बरतने के साथ पानी से दूरी बनाएं रखें। बांधों में पानी अधिक बढ़ने के कारण नहाने की कोशिश बिल्कुल न करें। जरा सी लापरवाही आपकी जान पर बन सकती है। गहरे पानी का अंदाजा नहीं होेने के कारण डूबने की घटनाएं हो जातीं हैं। लोगों को सतर्क करने के साथ बांधों पर भी पुलिस तैनात की गई है। डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी