स्वाट टीम और नवाबाद थाना पुलिस के संयुक्त प्रयास से मंगलवार को तीन बाइक चुराने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास से नौ बाइक बरामद की गईं, जिनमें तीन बाइक उन्होंने हाल में ही नवाबाद थाना क्षेत्र से चोरी की थी।
पुलिस ने अलग- अलग बाइक पर सवार तीन बदमाशों को राजकीय संग्रहालय के पास पकड़ लिया। जांच में पता लगा कि तीनों बाइक चोरी की हैं। इनमें एक बाइक 12 दिन पहले आईसीआईसीआई बैंक, दूसरी दस दिन पहले मेडिकल कॉलेज पर स्थित राघवेंद्र हास्पिटल और तीसरी बाइक आठ दिन पहले जीवनशाह तिराहा स्थित सूरी ऑटोमोबाइल्स के बाहर से चुराई थी। आरोपियों के नाम दतिया के मोहल्ला लुटौरिया वाली गली निवासी आयुष सैनी, गौना थाना क्षेत्र के धीरपुरा निवासी कमल सूर्यवंशी और गोरखपुर के पथरा खेरा बाग व हाल जनक्स होटल के पास निवासी विशाल सिंह है। आरोपियों की निशानदेही पर मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से छह और चोरी की बाइक बरामद की गई। टीम में स्वाट प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक दीपक मिश्र, उपनिरीक्षक मुलायम सिंह शामिल थे।
बाइक चोरी
प्रेमनगर थाने में दी तहरीर में रतनपुरा निवासी पंकज साहू ने बताया कि विगत 27 दिसंबर को वह अपनी बाइक नंबर यूपी 93 एएम 3761 को भारतीय स्टेट बैंक के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया। वापस आने पर पता लगा कि उसकी बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।