झांसी। बुंदेलखंड के सरकारी और अर्द्धसरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए इस बार जबरदस्त मारामारी रहेगी। हर एक सीट पर तीन दावेदार रहेंगे, क्योंकि राजकीय और अनुदानित कॉलेजों की सीटों की तुलना में तीन गुने से भी ज्यादा छात्र पास हुए हैं।
कोरोना महामारी के चलते इस बार इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के ही पास कर दिया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश, सीबीएसई और आईसीएसई तीनों बोर्ड के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सबसे ज्यादा 22 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं झांसी में पास हुए हैं। वहीं, सबसे कम नौ हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने महोबा में 12वीं की परीक्षा पास की है। यूपी बोर्ड के 1,09,630 और सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के करीब डेढ़ हजार विद्यार्थियों ने इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं, झांसी समेत बुंदेलखंड के सातों जिलों में राजकीय और अनुदानित कॉलेजों की संख्या 27 है। इन कॉलेजों में सीटें 30,049 हैं। जबकि, पास होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या एक लाख 11 हजार है।
यूपी बोर्ड में पास होने वाले छात्र
जिला संख्या
झांसी 22388
ललितपुर 15521
जालौन 20193
बांदा 17349
चित्रकूट 10904
हमीरपुर 14187
महोबा 9088