फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दीवारों पर पोस्टर चिपकाने वाले तीन सिनेमाघरों पर निगम ने ठोंका जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। फिल्मों के प्रचार-प्रसार के लिए महानगर में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर चस्पा करने वाले सिनेमाघरों पर नगर निगम ने भारी जुर्माना ठोंक दिया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के मुताबिक खिलौना टॉकीज की ओर से दो स्थानों पर पोस्टर लगाए गए थे। इस आधार पर उनके खिलाफ 14 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह इलाइट सिनेमाघर ने दीवार एवं पुल पर पोस्टर लगाए थे। नटराज सिनेमाघर ने भी पुल एवं दीवार पर पोस्टर लगाए थे। इन दोनों सिनेमाघरों पर भी 14-14 हजार का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, एक प्राइवेट एजेंसी प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का पोस्टर दीवारों पर चस्पा किया था। इस पर भी 14 हजार जुर्माना लगाया गया है। बता दें, पिछले महीने ही दीवारों को गंदा करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की थी। अब तक पचास से अधिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें