फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ड्राई फूड लादकर हैदराबाद जा रहे ट्रक को जीएसटी टीम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दिल्ली से ड्राई फूट लादकर हैदराबाद जा रहे ट्रक को जीएसटी टीम ने ललितपुर मार्ग पर पकड़ लिया। उसमें करीब 70 लाख रुपये का ड्राई फूड समेत अन्य वस्तुएं भरी थीं लेकिन, जीएसटी संबंधी कोई कागजात नहीं थे। कागज न होने पर जीएसटी टीम ने ट्रक को सीज कर दिया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद व्यवसायी से करीब आठ लाख जुर्माना वसूल करके ट्रक को छोड़ दिया गया। अपर आयुक्त भानु प्रकाश के मुताबिक जीएसटी टीम ललितपुर मार्ग पर छानबीन कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली से ड्राई फूड समेत होजरी एवं अन्य वस्तुओं से भरा ट्रक को दस्ते ने रोका। जांच पड़ताल के दौरान ट्रक चालक टैक्स संबंधी कोई भी कागज नहीं दिखा सका था। उससे जुर्माना वसूलने के बाद ट्रक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जीएसटी चोरी में पकड़ा गया नवभारत होटल
सदर बाजार स्थित नवभारत होटल एवं रेस्टोरेंट पिछले कई वर्षों से जीएसटी अदा नहीं कर रहा था। जांच पड़ताल के दौरान टैक्स चोरी का मामला सामने आया। इसके बाद जीएसटी टीम ने होटल पहुंचकर उसके लेनदेन संबंधी सारे दस्तावेज, कंप्यूटर एवं सीपीयू अपने कब्जे में ले लिए। यह सारे दस्तावेज लेकर कार्यालय लेकर आई है। यहां इसकी पड़ताल की जा रही है। जीएसटी अफसरों के मुताबिक होटल का पंजीकरण कई वर्ष पुराना है लेकिन, होटल की ओर से जीएसटी नहीं दिया गया। होटल ऑनलाइन माध्यम से भी लाखों रुपये का कारोबार कर रहा है। अपर आयुक्त के मुताबिक टैक्स चोरी की गणना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें