पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रक्सा निवासी इंदर राजपूत से उसने दस हजार रुपये उधार लिए हुए थे। पिछले वर्ष 12 अगस्त को वह ब्याज की रकम देने इंदर के घर गई थी। वहां इंदर अपने भाई संतोष एवं सुरेश के साथ था। पैसा लौटाते समय इंदर ने उसे पकड़ लिया। तीनों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया।
इसके बाद इन लोगों ने यह बात किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए उसे वहां से भगा दिया। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन, पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर महिला थाना में आरोपियों के खिलाफ 376 डी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी के मुताबिक मामले की विवेचना शुरू करा दी गई है।