शिवाजी नगर निवासी यूनुस खान की सबसे छोटी पुत्री मुस्कान (19) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पिता जीविकोपार्जन के लिए शिवाजी नगर में पंचर की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया मुस्कान की आज सुबह करीब 5:30 बजे तबीयत बिगड़ गई। उसे सीने में दर्द हो रहा था। जिला अस्पताल ले जाने के आधा घंटे बाद तबीयत में सुधार हो गया। इसके बाद बेटी को घर पर ले आए थे। थोड़ी देर बाद फिर से उसकी तबीयत खराब हो गई।
दोबारा जिला अस्पताल ले गए। गेट के पास बेटी बेहोश होकर गिर गई। अंदर गए तो डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। मुस्कान एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम में हार्ट में खून के थक्का जमा मिला है। इससे डॉक्टर का मानना है कि मुस्कान को हार्ट अटैक ही आया है।