फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पुलिस टीम पर पथराव करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, बचने के लिए घर के भीतर हो गया था बंद

Tue, 10 Mar 2026 02:16 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क

सार

आईजीआरएस जांच के दौरान उपनिरीक्षक दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ संतोष के घर पहुंचे थे। यहां शराब के नशे में आरोपी ने पुलिस टीम से अभद्रता शुरू कर दी था। उसके परिजनों ने छत से पुलिस टीम पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना प्रेमनगर के आजादपुरा मोहल्ला निवासी संतोष श्रीवास को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के घर के बाहर मौजूद रहने से उसने खुद को तीन दिनों से घर के अंदर बंद कर लिया था। सोमवार को बाहर निकलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसकी पत्नी समेत एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। उसका पुत्र अभी पुलिस के हाथ नहीं आया। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने सोमवार को उनको न्यायालय में पेश किया। यहां से तीनों जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन


सीओ सदर रामवीर सिंह के मुताबिक 6 मार्च को आईजीआरएस जांच के दौरान उपनिरीक्षक दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ संतोष के घर पहुंचे थे। यहां शराब के नशे में आरोपी ने पुलिस टीम से अभद्रता शुरू कर दी। उसके परिजनों ने छत से पुलिस टीम पर पत्थर बरसाए। इससे पुलिस जीप के साथ ही कैमरा भी टूट गया। पुलिसकर्मियों की वर्दी भी आरोपियों ने फाड़ दी। आरोपी संतोष छत पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस वहां से लौट आई थी। आरोपी समेत पत्नी एवं अन्य के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मामला दर्ज करा दिया गया। इसके बाद से पुलिस उसके घर के बाहर डेरा जमाए रही। वह घर से बाहर नहीं निकल रहा था। सोमवार को उसके बाहर निकलने पर मौका मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसकी पत्नी मिलन श्रीवास एवं शांति पत्नी लल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें