फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह से हजारों लोगों को मिलेगा पाइप लाइन से पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अटल मिशन फॉर रिजूवेशन एंड अरबन ट्रांसफारमेशन (अम्रुत) योजना के अंतर्गत डाली जा रही पानी की पाइप लाइन में अगले महीने से नलों के कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे हजारों लोगों को पाइप लाइन से पानी मिलना शुरू हो जाएगा। योजना को दिसंबर 2021 तक पूरा करने और हर घर जल योजना में प्रगति लाने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल संस्थान की ऐसी आठ परियोजनाएं, जहां 10 से कम कनेक्शन हैं, उनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने अम्रृत योजना के तहत घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई जाने वाली पाइप लाइन का कार्य शीघ्रता से पूरा करने, लोगों को कनेक्शन देने, पाइप की क्वालिटी से समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना की 10 परियोजनाओं में बरथरी, टेहरका, कुरैचा और बढ़वार में प्रगति लाने को कहा। योजना के अंतर्गत 922 किलोमीटर राइजिंग पाइप लाइन का निर्माण होना है और घरों तक 4280 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है। पाइप पेयजल योजना के अंतर्गत 24 गांवों में कम कनेक्शन होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। क्षेत्र के एसडीएम को चेतावनी दी कि गांव में शत- प्रतिशत नल के कनेक्शन दिए जाएं। उन्होंने ग्राम देवरी घाट, सुजानपुरा, कम्हरिया, बसोवई, देवरीसिंहपुरा, अमरोख, चुरारा, पाली पहाड़ी, अंबावाय, उल्दन, करगुवां, चकारा, सिजवाहा, अमंरगढ़, बमरौली सहित अन्य गांवों में काम में तेजी लाने को कहा।
उन्होंने जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन योजना से संबंधित प्रगति की भी समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने पाइप पेयजल योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन के अंतर्गत हैंडपंप, जल संस्थान द्वारा ग्रामीण पेयजल योजना, अम्रृत योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्य, झांसी पेयजल पुनर्गठन योजना प्रथम व द्वितीय चरण और जल जीवन मिशन के तहत संचालित की जा रही हर घर जल योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, उप जिलाधिकारी सान्या छाबड़ा, डीपीआरओ जेआर गौतम सहित जल निगम, जल संस्थान, यूपी एग्रो व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें