फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वाल्व की मरम्मत न होने से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हजारों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वार्ड संख्या 47 तलैया के कई मोहल्लों में आठ-दस दिन से पानी नहीं आ रहा है। भीषण गर्मी में पीने का भी पानी न मिलने से लोग परेशान हैं। बुधवार को स्थानीय पार्षद एवं पूर्व उपसभापति प्रियंका साहू ने जल संस्थान के महाप्रबंधक से मिलकर परेशानी को दूर कराने की मांग की। उन्होंने जल्द आपूर्ति आरंभ न होने पर घेराव का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

पार्षद प्रियंका के मुताबिक अंदर सैंयर गेट, छनियापुरा, अंदर ओरछा गेट समेत आसपास के कई मोहल्लों में सैंयर गेट बाहर बनी पाइप लाइन से पानी आता है। यहां दस दिन पहले निर्माण के दौरान वाल्व तोड़ दिया गया। इस वजह से इन मोहल्लों में पानी आना बंद हो गया। अवर अभियंता बाबूलाल कुशवाहा से कई बार शिकायत के बाद भी वह मौके पर नहीं आए। पीने का पानी न मिलने से स्थानीय लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों के साथ पार्षद प्रियंका साहू ने महाप्रबंधक समेत जिलाधिकारी के यहां पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें