फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जगह-जगह लीकेज से सड़कों पर बह रहा हजारों लीटर कीमती पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिकायत के बाद भी नहीं किए जा रहे दुरुस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। एक तरफ गर्मियों के सीजन में हजारों लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं, वहीं जल संस्थान एवं जल निगम की लापरवाही से रोजाना ही हजारों लीटर कीमती पानी लीकेज की वजह से नालियों में बह रहा है। अफसरों से शिकायत के बाद भी लीकेज दुरुस्त नहीं कराए जा रहे।
झांसी में महानगर पेयजल योजना के जरिए जगह-जगह नई पाइप लाइन बिछाई गई हैं। पिछले करीब दो महीने से इस पाइप लाइन की टेस्टिंग का काम चल रहा है। इन्हीं लाइनों में सबसे अधिक लीकेज हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों के भीतर इलाहाबाद बैंक तिराहा, इलाइट चौराहा, आयुर्वेदिक कॉलेज के पास, मंडलायुक्त कार्यालय के पास, बस स्टैंड व फिल्टर रोड क्रॉसिंग के पास पाइपलाइन फट चुकी हैं, वहीं थापक बाग, तालपुरा, गल्ला मंडी रोड, केके पुरी कॉलोनी के पास, ब्रह्मनगर, सर्वनगर, मसीहागंज समेत कई इलाकों में पाइप लाइन फटी हुई है। यहां लीकेज होने से पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। इसके अलावा इन इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार जादौन का कहना है कि अधिकांश लीकेज जल निगम की ओर से बिछाई जा रही पाइप लाइन में है। जिन मोहल्लों में जल संस्थान के पाइप लाइन में लीकेज की समस्या आती है, उसे ठीक कराया जाता है।
विज्ञापन


इनसेट

नाला चोक होने से सड़क हुआ जलभराव
थापक बाग में फिल्टर के पास पाइप लाइन लीकेज होने के साथ ही नाला भी चोक है। इस वजह से नाले का पूरा पानी सड़क पर भर गया। करीब पांच सौ मीटर तक नाले का गंदा पानी भरा होने से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। नाला निर्माण कार्य होने से चोक नाले से पानी भी नहीं निकल पा रहा है। इस वजह से रोजाना इस रास्ते से होकर जाने वाले लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


इनसेट
गैस लाइन बिछाने की वजह से भी टूट रहीं पाइप लाइन
महानगर में गैस पाइप लाइन समेत प्राइवेट दूरसंचार कंपनी भी अपनी केबिल बिछा रही है। जल निगम अभियंता मुकेश पाल का कहना है कि इस वजह से भी जगह-जगह पाइपलाइन टूट रही है। गलत तरीके से इन कंपनियों की ओर से खोदाई करने से पाइप लाइन टूट रही है। इससे वहां लीकेज हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें