फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में आग लगने से हजारों का माल जला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना प्रेमनगर अंतर्गत हंसारी मोहल्ले के एक मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। कमरे में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। एकत्रित मुहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया। सामान जलता देखकर मकान मालिक की हालत बिगड़ गई। उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हंसारी के हरिजन कॉलोनी निवासी भवानी सेन सैलून की दुकान खोले हैं। रविवार की रात एक कार्यक्त्रस्म में शामिल होने रिश्तेदारी में गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। रात करीब 9 बजे अचानक मकान के अंदर वाले कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठता देख मोहल्ले के लोग घबरा गए। इसके बाद भवानी सेन को सूचना देकर लोग ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, जब तक कमरे में रखा हजारों रुपये का माल जलकर ख़ाक हो चुका था। घर पहुंचे भवानी सिंह की सामान जला हुआ देख हालत बिगड़ गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें