फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नगर निगम में तैनात पुराने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी है ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। नगर निगम में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। समय सीमा पूरी होने के बाद फिर से निकाले जा रहे आउटसोर्स के टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुराने कर्मचारियों को नहीं हटाया जाएगा। निगम प्रशासन ने निविदा शर्तों में इसे भी शामिल किया है।

नगर निगम में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियाें के लगभग 1400 पद सृजित हैं। इनमें से करीब 750 कर्मचारियों की तैनाती आउटसोर्सिंग पर है। इसमें सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं। पूर्व में जिस फर्म को टेंडर मिला था, उसकी समय सीमा पूरी हो गई है। निगम प्रशासन की ओर से टेंडर निकाला जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को भय सताने लगा है कि नई फर्म को टेंडर मिलने के बाद कहीं उन्हें हटा न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि, निगम प्रशासन ने टेंडर में ऐसी शर्त रख दी है, जो इन कर्मचारियों के लिए राहत भरी है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पहले से तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं हटाया जाएगा। जिस फर्म को भी टेंडर मिलेगा, उसे इस शर्त का पालन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें