फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास: सांप के कई बार हमला करने पर भी जिंदा है यह शख्स, बोला- हनुमान जी आते हैं बचाने, पहले हो जाता आभास

Thu, 11 Sep 2025 12:00 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

सीताराम ने बताया कि जब वह 25 वर्ष की युवावस्था में थे तब से अब तक चौदह बार सर्पदंश के शिकार हो चुके हैं। हालांकि उन्हें अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। उनका विश्वास है कि हनुमानजी की शक्ति उन्हें बचाती है।
विज्ञापन
बुजुर्ग सीताराम अहिरवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांप के काटने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ऐसा है, जिसे सांप ने कई बार काटा लेकिन उसका बाल भी बांका नहीं हो पाया। सीताराम का कहना है कि सबसे पहले उन्हें 25 साल की उम्र में सांप ने काटा था और अब 70 साल की उम्र में हमला किया है। इस बीच सांप ने उनको कई बार निशाना बनाया। करीब 14 बार उनको काटा गया। उसकी हनुमान जी में गहरी आस्था है। हनुमान जी उनकी रक्षा करने के लिए आ जाते हैं। सीताराम ने बताया कि उन्हें सांप के हमले से पहले सपना आ जाता है या अपने आप में ही आभास हो जाता है कि कुछ होने वाला है। इसके बाद गांव में हनुमान जी के मंदिर में जाकर वह बैठ जाते हैं और भगवान से रक्षा करने की प्रार्थना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में बरिया वाले नाम से विराजे हनुमान जी का मंदिर - फोटो : संवाद
मामला चिरगांव के ग्राम पट्टी कुम्हर्रा का है। 70 वर्षीय बुजुर्ग सीताराम अहिरवार पिछले 45 बर्षों से इस अनोखे अनुभव से गुजर रहे हैं। सीताराम अहिरवार ने बताया कि जब वह 25 वर्ष की युवावस्था में थे तब से अब तक वह चौदह बार सर्पदंश के शिकार हो चुके हैं। हालांकि उन्हें अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। उनका विश्वास है कि बरिया घाट वाले हनुमान जी की शक्ति उन्हें बचाती है। सीताराम के पुत्र फूल सिंह ने बताया कि सर्प काटने के दो दिन पहले उन्हें आभास हो जाता है। उसके बाद चाहे खेत में हों या घर पर सर्प काट लेता है। लेकिन वह केवल हनुमान जी के नाम का धागा बांध लेते हैं। जिससे जहर का असर नहीं हेाता है। हालांकि अभी तक वह अस्पताल नहीं गए हैं। यह सिलसिला हर दो तीन वर्ष बाद हेाता आ रहा है। केवल मंदिर पर धागा खोल दिया जाता है और स्थिति सामान्य हो जाती है। 

ग्राम के विक्रम सिंह ने बताया कि गांव के बाहर बना हनुमान मंदिर करीब चार सौ वर्ष पुराना है। यहां पर मूर्ति नहीं पीठ स्थापित है। यह स्थान बरिया घाट बाले हनुमान जी के नाम से जाना जाता है। सर्प काटने के बाद लोग हनुमान जी का नाम लेकर ऊतरी यानि धागा बांध देते हैं। जिससे सर्प के जहर का कोई असर नहीं हेाता है। बाद में मंगलवार के दिन मंदिर पर आकर धागा खोल दिया जाता है। जिससे व्यक्ति सामान्य हो जाता है। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें