फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी- करारी के बीच डलने लगी तीसरी लाइन

विज्ञापन
third line work begain between jhansi and karari - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। रेलवे विकास निगम लिमिटेड ने झांसी से करारी के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए समतलीकरण का काम शुरू कर दिया है। हालांकि, इस साल के अंत तक सबसे पहले डबरा से आंतरी के बीच थर्ड ट्रैक को खोलने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

झांसी से धौलपुर के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए 160 किलोमीटर में अलग- अलग जगह समतलीकरण का काम तेजी से चल रहा है। रेल विकास निगम लिमिटेड डबरा से आंतरी के बीच 20 किलोमीटर ट्रैक को सबसे पहले चालू करने में जुटा है। साथ ही झांसी से करारी के बीच (12 किलोमीटर) भी जमीन को समतलीकरण करने का काम शुरू कर दिया गया है।
झांसी से मथुरा के बीच 273 किलोमीटर में तीसरी रेल लाइन डालने की मंजूरी मिली है। इस काम को झांसी से धौलपुर और धौलपुर से मथुरा के बीच बांटा गया है। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड ने झांसी से आंतरी के बीच नोएडा की केपीटीआई, आंतरी से धौलपुर के बीच गुड़गांव की जीआर इंफ्रा और धौलपुर से मथुरा के बीच दिल्ली की एसटीएस कंपनी को काम सौंपा गया है। झांसी से धौलपुर के बीच 160 किलोमीटर में अलग- अलग जगह समतलीकरण का काम तेजी से चल रहा है। फरवरी 2021 तक सबसे पहले डबरा से आंतरी के बीच थर्ड ट्रैक चालू करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों की जिस तरह संख्या बढ़ रही है, उस हिसाब से तीसरी रेल लाइन का जल्दी बनना बहुत जरूरी है। इस काम और तेजी से पूरा होना चाहिए।
नंदलाल राय, सदर बाजार।
तीसरी रेल लाइन बनने पर नई ट्रेनों को चलाने का रास्ता साफ हो जाएगा। ट्रेनें बढ़ने पर अंतिम वक्त पर कंफर्म सीट मिलना मुमकिन हो पाएगा।
विशाल, ओरछा गेट।
झांसी से अभी देश के कई शहरों के लिए सीधे ट्रेन नहीं हैं। नई लाइन डलने से ऐसे स्थानों के लिए ट्रेनें चलाना आसान हो जाएगा।
सुधांशु, सुभाष गंज।
रेल संचालन रोककर ही अभी मरम्मत के काम हो पाते हैं। तीसरी रेल लाइन बिछने पर मेंटेनेंस काम के वक्त ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं होगा।
अफरोज खान, अलीगोल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें