फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रेन मैनेजर के घर से चोरों ने आठ लाख के आभूषण और नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में रेलवे कॉलोनी में रहने वाले ट्रेन मैनेजर के घर से चोरों ने आठ लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर दी। चोरों ने दिन-दहाड़े सवा घंटे के भीतर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक हाथ खाली ही बने हुए हैं।
मऊरानीपुर के ग्राम अक्सेव निवासी शिशुपाल सिंह परिहार रेलवे में ट्रेन मैनेजर हैं। वह यहां रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। उनके साथ पत्नी आशा और पत्नी की बहन कल्पना भी रहती हैं। सोमवार की सुबह शिशुपाल सिंह मेडिकल के लिए रेलवे अस्पताल गए हुए थे। जबकि, पत्नी आशा अपनी बहन के साथ एक रिश्तेदार को दवा खिलाने मेडिकल कॉलेज गईं थीं। वह घर का ताला लगाकर सुबह साढ़े दस बजे निकलीं थीं और पौने बारह बजे वापस आ गईं। वापस आने पर घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। अलमारी भी खुली पड़ी थी और उसका ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखे लगभग सात लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और एक लाख रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन

ट्रेन मैनेजर शिशुपाल सिंह परिहार ने बताया कि घर में रखे एक लाख रुपये नकद वह हाल ही में गांव से लेकर आए थे। खेती की जमीन को ठनके पर देने के एवज में यह राशि उन्हें मिली थी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनके क्वार्टर के कुछ गेट टूटे हुए हैं। कई बार इसकी शिकायत वह रेलवे के संबंधित विभाग से कर चुके हैं, बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने संभावना जताई कि चोरों ने लोहे के पाइप और कुदाल के सहारे घर के ताले तोड़े।
विज्ञापन

इस मामले में प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह राठौर ने बताया कि मामले की पड़ताल के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें