फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज से मोंठ में रुकेगी साबरमती और बरौनी मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे ने मोंठ स्टेशन पर कुछ प्रमुख ट्रेनों का ठहराव शुरू किया है। बुधवार से गाड़ी संख्या 19167 अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस का मोंठ स्टेशन पर ठहराव होगा। यह ट्रेन शाम 19:07 बजे मोंठ स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद 19:09 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 19168 वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस सुबह 03:46 बजे मोंठ स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके अलावा 14 मार्च से 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती और 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस मोंठ स्टेशन पर रुकेगी। इसके साथ ही बुधवार से ग्वालियर-बरौनी मेल का मोंठ स्टेशन पर ठहराव होगा। ब्यूरो-
विज्ञापन

होली पर चलेगी विशेष ट्रेन
झांसी। रेलवे ने होली पर विशेष ट्रेन का संचालन करने का फैसला किया है। 20 मार्च से सिकंदराबाद-गोमतीनगर एक्सप्रेस का संचालन होगा। यह ट्रेन सिकंदराबाद से सुबह 10:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:00 झांसी आएगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद 8:10 बजे चलकर दोपहर 15:30 बजे झांसी आएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें