फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दुकान का शटर टेढ़ा करके चोरों ने उड़ाई नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार के सीपी मिशन कंपाउंड में शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे चोरों ने तीन दुकानों का शटर टेढ़ा करके अंदर से नकदी उड़ा दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की। चोरों का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है। उसकी मदद से पुलिस चोरों को तलाशने में जुटी है। सीपी मिशन स्थित विधि सुपर मार्केट के पास पंकज बिरथरे एवं नवीन कुशवाहा की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान का शटर टेढ़ा करके चोर अंदर आ घुसे जबकि दो चोर बाहर से निगरानी कर रहे थे। पड़ोस की दुकान को भी शटर टेढ़ा करके नकदी निकाली गई। थाना प्रभारी जेबी चौबे के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें