फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सिंचाई कर्मी के घर से चोरों ने लाखों के आभूषण, नकदी व बंदूक उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके की पॉश कॉलोनी में रह रहे सिंचाई विभाग के लिपिक के घर बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। घर में दाखिल हुए चोर अलमारी का ताला तोड़कर लाखों की नकदी, आभूषण व लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग निर्माण खंड द्वितीय में कार्यरत लिपिक मनमोहन सेन ओमशांति ग्रीन कॉलोनी में रहते हैं। वह 16 दिसंबर को पत्नी सुधा के साथ देहरादून वहां पढ़ रहे बेटे को लेने गए हुए थे। घर में उनका छोटा भाई राहुल मौजूद था, जो बीती रात ऊपर के कमरे में सो रहा था। इसी दरम्यान तकरीब दो बजे चोर उनके घर में दाखिल हो गए। अंदर अलमारी का ताला तोड़कर उन्होंने दस तोला सोने के आभूषण, अस्सी हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इस दौरान वह वहां रखी मनमोहन के पिता मेवालाल की लाइसेंसी दुनाली बंदूक भी चोरी कर ले गए। सुबह छह बजे भाई को चोरी का पता चला। उसने सूचना पुलिस को दी।
आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि चोरों की संख्या चार थी। दो घर के भीतर दाखिल हुए थे, जबकि दो बाहर खड़े रहे थे। सिंचाई कर्मी के घर में घुसने से पहले उन्होंने कॉलोनी में घूमकर आसपास के अन्य मकानों का भी बाहर से टॉर्च से रोशनी कर जायजा लिया था। रात होने की वजह से चोरों का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। चौबीसों घंटे गार्ड तैनात होने के बाद भी चोरी हो जाने से कॉलोनी के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें