फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत जेवरात किए चोरी

विज्ञापन
श्रीनाथ होटल के पीछे चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
झांसी। थाना नवाबाद के श्रीनाथ होटल के पीछे रहने वालीं शहनाज के घर का ताला तोड़कर चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी उड़ा दिया। शुक्रवार को चोरी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस टीम पहुंच गई। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घर में घुसते हुए चोर कैद हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शहनाज ने पुलिस को बताया कि उनके पति की कोविड के दौरान मौत हो चुकीं। वह अपनी बुजुर्ग मां के साथ अकेली रहती हैं। 19 अक्तूबर को मां की तबीयत खराब होने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया था। वह भी देखभाल करने के लिए अस्पताल में रह रही थीं। शुक्रवार शाम को जब वह घर लौटीं तक दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। अदंर पहुंचने पर कमरे का पूरा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। चोरों ने अंदर घुसकर आलमारी का भी ताला तोड़ दिया। अंदर रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा दिए। शहनाज के मुताबिक घर में सोने का हार, दो जोड़ी कान के टॉप्स, अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, नाक के तीन आभूषण समेत अन्य आभूषण समेत 42,000 रुपये रखे थे। बदमाश सारे जेवरात समेत नकदी भी उठा ले गए। जेवरात गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें