फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की भीड़ में चोर सक्रिय: लाइन में लगे किसान की जेब से उड़ाए तीन हजार, रूपये न होने पर खाली हाथ लौटा

Fri, 26 Sep 2025 06:20 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

किसान संदीप राजापुर समिति पर पहुंचा और टोकन लेकर लाइन में लग गया। उसकी जेब में तीन हजार रुपये रखे थे। नंबर आने पर जब उसने रुपये देने के लिए जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में सहकारी समितियों पर किसान पहुंच रहे हैं। ऐसे में भीड़ का फायदा उठाने के लिए चोर भी सक्रिय हो गए हैं। एक चोर किसान की जेब से तीन हजार लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। जब किसान ने खाद लेने के लिए रुपए निकालने को जेब में हाथ डाला। तब उसे पता चला कि वह चोर का शिकार हो गया है।

विज्ञापन



बृहस्पतिवार को पुनावली कला गांव का संदीप पाल अपने पिता राम सिंह पाल के साथ खाद खरीदने राजापुर समिति पर पहुंचा और टोकन लेकर लाइन में लग गया। उसकी जेब में तीन हजार रुपये रखे थे। नंबर आने पर जब उसने रुपये देने के लिए जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। दोनों पिता-पुत्र निराश होकर लौट गए। डोमगोर गांव के किसान दीपक सिंह राजपूत भी खाद खरीदने आए थे। उनकी जेब में 10,000 रुपये थे। चोरों ने उनकी जेब पर भी हाथ साफ करने की कोशिश की, लेकिन दीपक सिंह को इसका अहसास हो गया। उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो चोर भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें