फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में पकड़ा गया चोर

Tue, 29 Sep 2015 01:55 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आरपीएफ स्क्वाएड की सतर्कता से चलती ट्रेन में एक चोर को लैपटॉप के साथ पकड़ लिया गया। आरोपी आरक्षण कराके हैदराबाद से निजामुद्दीन के लिए यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन




हैदराबाद के रामुल्ल रेजीडेंसी कवाड़ी निवासी सत्यदेव कुमार गाड़ी संख्या 12649 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एस 7 कोच की बर्थ संख्या 33 पर हैदराबाद से नई दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे थे। चलती ट्रेन में उनका बैग चोरी हो गया। बैग में लैपटॉप, प्रापर्टी के कागजात, दो क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, चेक बुक आदि सामान रखा हुआ था। यात्री ने इस बात की जानकारी आरपीएफ स्क्वाएड के जवान एस के शर्मा, दिनेश कुमार, बृज मोहन मीणा को दी। यात्री ने बताया कि उनके सामने बर्थ नंबर 39 पर बैठा युवक जो हैदराबाद से निजामुद्दीन के लिए यात्रा कर रहा है, काफी समय से अपनी बर्थ से गायब है। इसके बाद आरपीएफ ने युवक की अन्य कोचों में तलाश शुरू की।


 आरपीएफ ने आगे के कोच में उसी हुलिए के एक युवक को देखा तो उससे पूछताछ शुरू की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर युवक को यात्री के सामने लाया गया तो यात्री ने उसे पहचान लिया। युवक का बैग खोलकर देखा गया तो उसमें लैपटॉप रखा मिल गया। यात्री ने लैपटॉप देखते ही पहचान लिया और उसके बताए कोड नंबर से वह ओपन हो गया। पकड़े जाने पर युवक ने बताया कि उसने डर के कारण यात्री का बैग फेंक दिया और लैपटॉप अपने बैग में रख लिया था। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम गाजियाबाद क्षेत्र के चमन विहार कालोनी निवासी विकास शर्मा पुत्र नंद किशोर शर्मा बताया। निजामुद्दीन पहुंचने पर आरपीएफ ने उक्त आरोपी को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें