फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों का रहेगा टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुधवार से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों का टोटा रहेगा। मथुरा में होने वाले रीमॉडलिंग के काम के चलते रेल प्रशासन की ओर से कई ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तिथियों तक के लिए निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन द्वारा मथुरा रेलवे स्टेशन के यार्ड में रीमॉडलिंग का काम कराया जा रहा है, जिसके चलते 31 जनवरी से दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। इनमें हमसफर एक्सप्रेस 31 जनवरी व एक फरवरी को नहीं चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस का दो फरवरी तक संचालन नहीं होगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सचखंड, हीराकुंड, केरला, दुर्ग एक्सप्रेस, समता, झेलम, गतिमान, अंडमान व एमपी संपर्क क्रांति पांच फरवरी तक निरस्त रहेंगी। जबकि, सिकंदराबाद राजधानी आठ फरवरी तक और कालका एक्सप्रेस 18 फरवरी तक निरस्त रहेगी। ट्रेनों के निरस्त रहने की वजह से दिल्ली की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मथुरा में होने वाले रीमॉडलिंग के काम के चलते कुछ ट्रेनें रद्द की गईं हैं। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए उन्हें इसकी सूचना काफी पहले दे दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें