फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मुन्नालाल पावर हाउस इलाके में आज 10 घंटे गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच एमवीए का लगाया जाएगा ट्रांसफॉर्मर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुन्नालाल पावर हाउस में बृहस्पतिवार को पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। इसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे से छह छह बजे तक ठप रहेगी। मुन्नालाल पावर हाउस में 10 एमवीए का एक, तीन-तीन एमवीए के पांच ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं। पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर काफी पुराना है। इसकी जगह पर नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। एसडीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे से आंतिया ताल फीडर, खंडेराव गेट फीडर, टेलीफोन एक्सचेंज फीडर, पठौरिया फीडर, सर्किट हाउस फीडर से पोषित इलाकों में शाम छह बजे तक बिजली नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि नया ट्रांसफाॅर्मर लगने से बिजली आपूर्ति काफी सुचारु हो जाएगी, क्योंकि पुराने ट्रांसफॉर्मर से पूरी क्षमता से आपूर्ति नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन




कहीं चार तो कहीं पांच घंटे ठप रही आपूर्ति
झांसी। तेज गर्मी के चलते ओवरलोडिंग से मंगलवार की रात और बुधवार को कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार रात बालाजी रोड फीडर की लाइन में फाल्ट हो गया। इसके चलते गणेश चौराहा, फिल्टर रोड, उन्नाव बालाजी रोड, अयोध्यापुरी क्षेत्र की बिजली पूर्ति पांच घंटे तक बाधित रही। बुधवार को तहसील क्षेत्र में फाल्ट के चलते दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। वहीं नंदनपुरा, मिशन कंपाउंड, नई बस्ती, मुकरयाना, इसाईटोला क्षेत्र में तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें