फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सैन्यकर्मी ने पहले सीट पर जमकर पी शराब, फिर महिला की चप्पल पहनकर पूरे कोच में घूमा

Thu, 13 Jun 2024 04:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। गोंडवाना एक्सप्रेस में सात साल के मासूम बच्चे के साथ सफर कर रही महिला यात्री को शराब के नशे में धुत सैन्यकर्मी ने 254 किलोमीटर (धौलपुर से ललितपुर) तक तरह-तरह से परेशान किया। महिला ने बताया कि सैन्यकर्मी ने ट्रेन में सीट पर बैठकर जमकर शराब पी और फिर अभद्रता करने लगा। इसके बाद महिला की चप्पल पहनकर ही पूरे कोच में घूमता रहा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे नई चप्पल दिलाने की बात तक कह डाली। सैन्यकर्मी की हरकत से डरी महिला ने ग्वालियर से झांसी तक कोच के दरवाजे के पास खड़े होकर सफर किया।
महिला ने बताया कि जब मथुरा से सैन्यकर्मी कोच में सवार हुआ तो वह ठीक था। इसके बाद वह सीट पर जाकर बैठा और शराब पीने लगा। इससे थोड़ा डर लगा, लेकिन कोच में अन्य यात्रियों के होने से हिम्मत बढ़ गई। जब ट्रेन धौलपुर से आगे निकली तो सैन्यकर्मी ने अभद्रता शुरू कर दी। महिला यात्री ने बताया कि आरोपी ने अपनी सीट से उतर कर उसकी चप्पल पहनी और कोच में टहलने लगा। एक बार को उसने सोचा कि गलती से उसकी चप्पल पहनी होगी, लेकिन फिर पूरे रास्ते वह उसकी चप्पल ही इस्तेमाल करने लगा। जब महिला ने उसे अपनी चप्पल पहनने से रोका तो सैन्यकर्मी ने कहा कि वह उसे नई चप्पल दिलवा देगा। महिला पर जब आरोपी उग्र होने लगा तो महिला डर के कारण कोच के दरवाजे के पास जाकर खड़ी हो गई। महिला के पति हिमाचल सिंह ने बताया कि ट्रेन में उसकी पत्नी और बच्चा डरा सहमा रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।
विज्ञापन


मदद के लिए कोच में भटकी महिला
सैन्यकर्मी की हरकतों के चलते महिला यात्री डरी सहमी कोच में मदद के लिए गुहार लगाती रही। इसी बीच ट्रेन में तैनात टीटीई महिला को मिल गया, जिसे महिला ने पूरी बात बताई। इसके बाद टीटीई ने महिला को झांसी तक बर्थ नंबर 25 पर बैठ जाने को कहा, लेकिन टीटीई ने यह भी बता दिया कि 25 नंबर सीट झांसी से रायपुर के लिए आरक्षित है। ऐसे में यदि यात्री आता है तो उसे सीट छोड़नी होगी।
-
झांसी के बाद टीटीई ने सीट से उठाने का किया प्रयास
महिला यात्री के पति ने बताया कि दिल्ली से झांसी आने वाले टीटीई ने उसकी पत्नी को 25 नंबर सीट दी थी, लेकिन झांसी से दूसरे टीटीई ट्रेन में चढ़े तो उन्होंने उसे सीट से उठने के लिए कह दिया। टीटीई का कहना था कि वह कहीं भी जाए, लेकिन इस सीट पर नहीं बैठे। इसके बाद पति के कहने पर महिला यात्री उसी सीट पर बैठने को लेकर अड़ गई।
विज्ञापन


वैज्ञानिक दंपती पर पेशाब करने की भी हो चुकी है घटना
बीते साल अक्तूबर में मानिकपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भी यात्री पर पेशाब करने की घटना हो चुकी है, जिसमें एक युवक ने नशे की हालत में वैज्ञानिक और उनकी पत्नी पर पेशाब कर दिया था। इसके बाद आरपीएफ ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जब मामले ने तूल पकड़ा तो रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद जब उसे कोर्ट में पेश किया गया तो न्यायालय ने मामले को गंभीर अपराध मानते हुए धाराएं बढ़ाईं और आरोपी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें