फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में अगले साल गर्मी में नहीं होगी परेशानी... घर-घर पहुंचेगा नल से पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दशकों से जल संकट का सामना करती आ रही जनपद की दस लाख की आबादी को अगले साल गर्मी में पानी के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इसके लिए शहरी क्षेत्र में अमृत योजना तथा ग्रामीण इलाकों में हर घर जल योजना का काम जारी है, जो मार्च 2023 में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही घर-घर में नल से जल पहुंचना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में हर घर जल योजना के तहत दस परियोजनाएं विकसित की जा रहीं हैं। इनमें गुलारा, बचावली, तिलैथा, बुढ़पुरा, बरथरी, टेहरका, इमलौटा, कुरैचा, पुरवा व बढ़वार शामिल हैं। इस योजना के तहत जनपद के 650 से ज्यादा गांवों के दो लाख घरों तक नल से जल पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही इन क्षेत्रों के लोगों की कुओं व हैंडपंपों पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। इन दस परियोजना में से आठ का काम 60 से 70 फीसदी तक पूरा हो चुका है। वहीं, महानगर में अमृत योजना के तहत काम किया जा रहा है, जिसके तहत शहर के दो लाख घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा। 650 करोड़ की इस योजना के तहत महानगर के जिन क्षेत्रों में पानी का संकट है, उन क्षेत्रों में पानी की टंकी बनाकर पाइपलाइन के माध्यम से जल पहुंचाया जाएगा। दोनों ही परियोजनाओं का काम मार्च 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे अगले साल गर्मी में लोगों को जल संकट की समस्या का सामना नहीं करना होगा।
एक नजर में हर घर जल योजना
..............................................
- 1465 करोड़ की लागत से होगी तैयार
- 191 एमएलडी पानी की होगी आपूर्ति
- 100 टंकी बनाई जानी हैं, 90 पर काम है जारी
- 67 में से 58 सीडब्ल्यूआर निर्माणाधीन अवस्था में
- 46 किमी में से 28 किमी रॉ वाटर लाइन डाली जा चुकी है
- 878 किमी क्लियर वाटर लाइन डाली जानी है, 405 किमी डाली गई।
एक नजर में अमृत योजना
......................................
- 650 करोड़ की लागत की है योजना
- माताटीला पर बनाया जा रहा है इंटैक वैल एवं सीपी टैंक
- एक जलशोधन संयंत्र भी किया जा रहा है तैयार
- 11 स्वच्छ जलाशय व10 ओवरहैड टैंक का भी निर्माण जारी
-14 फीडरों से होगी शहर में पानी की सप्लाई
- माताटीला से शहर तक 53 किमी लंबी पाइप लाइन है डाली जा रही
- शहर के भीतर 288 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई जा रही
हर घर जल योजना के तहत जनपद के गांव-गांव में पानी की सप्लाई की जानी है। इसका काम तेजी से जारी है। अगले साल परियोजना पूरी होने पर दो लाख परिवारों तक नल से जल पहुंचना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- संजय पांडेय, एडीएम (नमामि गंगे)
अमृत योजना के तहत शहरी क्षेत्र में पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। दो चरणों में काम तेजी से जारी है। 2023 तक इसे पूरा कर जनता को लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

- हिमांशु नेगी, अधिशासी अभियंता-जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें