फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: होली पर नहीं होगी बिजली कटौती, पानी भी मिलेगा भरपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। होली पर्व पर बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। इसके चलते बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के साथ ही जल निगम ने भी पाइपलाइन के लीकेज को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रंगों के त्योहार होली पर बिजली और पानी की किल्लत नहीं हो इसके लिए बिजली और जल निगम व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में जुटा हुआ है। बिजली की लाइनों की मरम्मत करने के साथ ही सब स्टेशनों के सभी उपकरणों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही बिजली विभाग के आला अफसरों ने कर्मचारियों को अलग अलग क्षेत्रों में तैनाती कर निगरानी के निर्देश जारी किए हैं। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नंदलाल ने बताया कि होली पर्व पर नगर वासियों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। अचानक फॉल्ट आने पर आधा घंटे के भीतर ही ठीक कर दिया जाएगा। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि होली पर नगरवासियों को पानी की दिक्कत नहीं होगी। टंकियों से रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए अवर अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें