चार क्विंटल मिल्क केक, 25 लीटर सोयाबीन रिफाइंड तेल, 1249 किलो रंगीन कचरी जब्त की
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को कई बाजारों में खाद्य सामग्रियों की दुकानों पर छापे मारकर 27 नमूने भरे।
सहायक आयुक्त खाद्य चितरंजन कुमार ने बताया कि होली पर्व को ध्यान में रखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ छापामार अभियान चलाया गया। टीमों ने बस स्टैंड, उन्नाव गेट, नैनागढ़ नगरा, सुभाष गंज आदि क्षेत्रों में दुकानों पर जांच की। इस दौरान मिल्क केक, सोयाबीन रिफाइंड आयल, बेसन, पनीर, खोया, घी, मिल्क क्रीम, सरसों का तेल, मिश्रित दूध, ड्रिकिंग वाटर, आइस कैंडी, लाल मिर्च पाउडर, चिकन बिरयानी आदि के 27 नमूने लिए गए। असुरक्षित होने का संदेह होने पर टीम ने चार क्विंटल मिल्क केक, 25 लीटर सोसाबीन रिफाइंड तेल, 1249 किलो रंगीन कचरी जब्त की।