फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीएड की साढ़े सात हजार सीटों पर प्रवेश की रहेगी होड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। प्रदेश के राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों में बीएड की साढ़े सात हजार सीटों पर प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं में होड़ रहेगी, क्योंकि स्ववित्तपोषित कॉलेजों की तुलना में राजकीय और अनुदानित महाविद्यालयों की फीस काफी कम है। इस बार विद्यार्थियों का बीएड के प्रति रुझान भी बढ़ा है।



बीएड की प्रवेश परीक्षा एक जून को प्रदेश के 69 जिलों के 751 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में प्रदेश के 3.44 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि पिछले साल लगभग 2.23 लाख विद्यार्थियों ने बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था और 51 जिलों के 470 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई थी। ऐसे में इस साल करीब 1.21 लाख परीक्षार्थी अधिक हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में बीएड की कुल 2.45 लाख सीटें हैं मगर राजकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में करीब साढ़े सात हजार सीट हैं। इनमें प्रवेश होने पर विद्यार्थी को दो से चार हजार रुपये वार्षिक फीस देनी पड़ती है। जबकि स्ववित्तपोषित महाविद्यालय में प्रथम वर्ष 51,250 और फिर दूसरे साल 30,000 रुपये फीस देनी पड़ती है। इसलिए छात्र-छात्राओं की पहली पसंद राजकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालय रहेंगे।
विज्ञापन




दो पालियों में होगी परीक्षा, बीयू भेजेगा प्रतिनिधि



बीएड की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा के दौरान सभी जिलों में बीयू के प्रतिनिधि तैनात रहेंगे। वाराणसी समेत जो बड़े केंद्र हैं, वहां तीन से चार प्रतिनिधि तैनात किए जाएंगे। छोटे केंद्रों पर एक से दो प्रतिनिधि होंगे। तीन से चार दिन में ड्यूटी तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें