फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: होली पर इलेक्टि्रक वाटर गन और गदर का हथौड़ा पिचकारी की रहेगी धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंसिल पिचकारी, हर्बल गुलाल, कार्टून पिचकारी, गुलाल सिलिंडर, गुलाल बम की भी डिमांड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
झांसी। होली पर इस बार इलेक्टि्रक वाटर गन और गदर का हथौड़ा पिचकारी की धूम मची है। बच्चे इन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त गुलाल सिलिंडर और गुलाल बम भी बाजार में छाए हैं। ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए कम और ज्यादा कई कीमतों में होली खेलने के आइटम उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आ रहा है, होली का बाजार गरम हो रहा है।
होली के त्योहार पर पिचकारी और रंगों की धूम हमेशा से रही है, लेकिन समय के अनुसार इन आइटमों में बदलाव किया जाता रहा है। बच्चों की डिमांड को देखते हुए इस बार इलेक्टि्रक वाटर गन बाजार में है, जिसकी कीमत 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक है। यह सेल से चलती है। पानी भरने के बाद स्विच दबाने से सेल्फ मोड में चलती है। इसी तरह गदर फिल्म के हथौड़ा की डिजाइन में पिचकारी उपलब्ध है, जो बच्चों की पसंद बनी हुई है। इसकी कीमत 100 रुपये है। कई कंपनियों ने गुलाल सिलिंडर, गुलाल बम, हर्बल गुलाल बाजार में उतारे हैं। गुलाल सिलिंडर की कीमत 900 रुपये तक है, जिसमें छह किलो तक गुलाल आता है। 150 रुपये में पांच गुलाल बम का पैकेट उपलब्ध हैं। पेंसिल पिचकारी की कीमत 40 रुपये है। पिचकारी के फुटकर दुकानदार सजल जैन ने बताया कि लोगों की डिमांड को देखते हुए अलग-अलग डिजाइन में पिचकारियां उपलब्ध हैं। साथ ही त्वचा की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए लोग हर्बल गुलाल ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजार से गायब हुए नेताओं के मुखौटे
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता घोषित होते ही नेताओं के मुखौटे होली के बाजार से गायब हो गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि लोगों की डिमांड के चलते बड़ी मात्रा में नेताओं के मुखौटे बेचने के लिए मंगाए थे। आचार संहिता लगते ही मुखौटों की बिक्री रोक दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें