फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नियम तोड़ने वाले 1.87 लाख यात्रियों ने भरा रेलवे का खजाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। ट्रेनों में बिना टिकट, लगेज, अनियमित यात्रा और स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालाें ने नियमों की अनदेखी कर रेलवे का खजाना भर दिया है। वाणिज्य विभाग ने इस वित्तीय वर्ष के पहले तीन माह में ताबड़तोड़ अभियान चलाए और 1.87 लाख लोगों को रेलवे के नियम तोड़ते हुए पकड़ा। इस लोगों से जुर्माना के रूप में 13 करोड़ रुपये से अधिक वसूले गए हैं।



इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल, मई व जून में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने मंडल के रेलवे स्टेशन, ट्रेन और रेल परिसर में अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी व धूम्रपान, अनाधिकृत वेंडरों की धरपकड़ के लिए कर्मचारियों को तैनात किया था। तीन माह में वाणिज्य विभाग ने 1.87 लाख लोगों को पकड़ा और उनसे जुर्माने के रूप में 13.32 करोड़ राजस्व के रूप में प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंडल में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले या स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अन्य यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें