फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली-पानी का रहा संकट, 50 हजार लोग रहे परेशान

Thu, 28 Dec 2023 12:14 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बिजली विभाग ने बुधवार को जर्जर ताराें की मरम्मत का काम कराया। इसके तहत छह फीडरों से जुड़े इलाकों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप रही। इस दौरान ईसाईटोला, उन्नाव गेट जलसंस्थान की टंकी के पास, पाल कॉलोनी, काली माता मंदिर, भट्टागांव क्षेत्र, जिलाधिकारी कार्यालय, जेल चौराहा क्षेत्रों में बिजली संकट रहा। इन क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को भी काम के चलते शटडाउन लिया जाएगा। मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी के मुताबिक क्षेत्र में जर्जर तारों की मरम्मत के काम चलते शटडाउन लिया गया है। वहीं, गल्ला मंडी रोड पर पाइपलाइन टूटने से सागर गेट टंकी से जुड़े बंगलाघाट, बड़ा बाजार, लक्ष्मी गेट, बड़ागांव गेट अंदर, डडियापुरा, मास्टर कॉलोनी, जुगयाना, सुभाषगंज, तिलयानी बजरिया, गांधी रोड आदि क्षेत्र में पेयजल संकट रहा। इससे लगभग 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित रहे। एई प्रदीप जादौन के अनुसार क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करा दी गई है। बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें