ककरबई। मित्रता के बीच स्वार्थ का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। मित्रता कृष्ण-सुदामा की तरह निस्वार्थी होनी चाहिए। यह उद्गार ग्राम पंचायत बरगांव खंगार में भागवत कथा सुनाते हुए कथा व्यास आचार्य बृजेंद्र कुमार शास्त्री ने प्रकट किए।
इस अवसर पर कथा व्यास ने सुदामा चरित की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि पत्नी के बार-बार कहने पर भी सुदामा ने अपने मित्र से कुछ न नहीं मांगा, लेकिन कृष्ण ने बिना कुछ मांगे ही अपने बालसखा को त्रिलोक की संपत्ति दे दी थी। मित्रता का इससे अनूठा उदाहरण संसार में कोई दूसरा नहीं है। इस दौरान कथा व्यास द्वारा सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। अंत में परीक्षित गुलाब रानी-जनक सिंह परिहार ने महापुराण का पूजन किया।
इस अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा यजमान नरेंद्र सिंह बाबा, ऊषा समेत नरेंद्र शर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, शशिकांत मिश्रा, महेंद्र कुमार बिदुआ, महेश तिवारी, दीपेंद्र शास्त्री, मनु महाराज आदि मौजूद रहे।