फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गुरसराय में नलों में नहीं आ रहा पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसराय। गुरसराय में पिछले तीन-चार दिनों से जलापूर्ति की व्यवस्था बुरी तरह से लड़खड़ाई हुई है। नलों में पानी नहीं आ रहा है, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी है। कुछ मोहल्लों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। टैंकर के पहुंचते ही पानी भरने के लिए लोगों की खासी भीड़ जमा हो जाती है। जल संस्थान का दावा है कि बृहस्पतिवार से आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गुरसराय में जलापूर्ति के लिए सन 1982 में टंकी का निर्माण किया गया था। उस समय नगर की आबादी 10-12 हजार थी। जबकि, अब आबादी 50 हजार से ऊपर पहुंच गई है। बावजूद, नगर में जलापूर्ति का सहारा पुरानी टंकी ही बनी हुई है। इस स्थिति में अक्सर जलापूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा जाती है। अब पिछले तीन-चार दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। लोगों को पानी के इंतजाम के लिए हैंडपंपों की ओर रुख करना पड़ रहा है। पानी की कमी की वजह से लोगों के रोजमर्रा के काम भी बुरी तरह से प्रभावित बने हुए हैं।
इस संबंध में जल संस्थान के अवर अभियंता अजय यादव ने बताया कि दो दिन पहले अचानक ज्यादा वोल्टेज आने के कारण मोटर जल गई थी, जिससे जलापूर्ति नहीं हो पाई। मोटर ठीक होने पर बॉल्व पुराना होने की वजह से खराब हो गया। लेकिन, अब बृहस्पतिवार से आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें