फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मतदाता बढ़ने से ग्राम पंचायत चुनाव में हो सकते हैं 770 मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। पंचायत चुनाव कराने को लेकर प्रशासन तेजी से काम में जुट गया है। शासन ने परिसीमन रिपोर्ट और जनगणना रिपोर्ट भेजे जाने के बाद अब मतदाताओं का आकलन किया जाने लगा है। माना जा रहा है कि मतदाताओं की संख्या बढ़ने से पोलिंग बूथ की संख्या बढ़ानी होगी। पिछले पंचायत चुनाव में 753 मतदान केंद्र थे लेकिन माना जा रहा है कि इस बार 770 मतदान केंद्र हाेंगे। तीन हजार की जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों में यह बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा, 496 ग्राम पंचायतों में दो-दो बीएलओ तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव अप्रैल-मई 2026 में कराया जाना प्रस्तावित है। इस बार भी चुनाव वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर कराया जाएगा। जिले की एक भी ग्राम पंचायत पिछले 5 साल में नगरीय क्षेत्र में शामिल नहीं हुई है। इससे सभी 496 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। पिछले चुनाव के दौरान जिले की ग्राम पंचायतों में 9.56 लाख मतदाता पंजीकृत थे। वर्ष 2021 में कराए गए पंचायत चुनाव के दौरान जिले में 753 मतदान केंद्र और 1674 मतदेय स्थल बनाए गए थे। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अखिल कुमार पांडेय का कहना है कि एक बूथ पर औसतन 800 मतदाताओं का मानक है और हर मतदान केंद्र पर अधिकतम चार बूथ बनाए जा सकते हैं, लेकिन अपवाद स्वरूप इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। सही स्थिति वार्ड परिसीमन और उन पर आने वाली आपत्तियों के निस्तारण के बाद सामने आएगी।
विज्ञापन




इन ग्रामों में बढ़ सकते हैं मतदान केंद्र



ब्लॉक : ग्राम पंचायत : जनसंख्या

मोठ : साकिन : 6,795

मोठ : बम्हरोली : 6,683

मोठ : लोहागढ़ : 6,524

मऊरानीपुर : धवाकर : 5,885

गुरसराय : मारकुंआ :5,536

मऊरानीपुर : बड़ागांव : 5,459

बबीना : खैलार : 13,232



बबीना : सिमरावारी : 11,101



चिरगांव : चिरगांव देहात : 10,035



बबीना : रक्सा : 8,485



मऊरानीपुर : स्यावरी : 8,434



बंगरा : सकरार : 8,003



चिरगांव : अम्मरगढ़ : 6,138



बबीना : बबीना रुरल : 7,313



बड़ागाँव : पारीछा : 7,947



मोठ : पूंछ : 7,518



बंगरा : कटेरा देहात : 6,920
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें