फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुआ था अपहरण, घूमने गए थे छात्र

Sun, 12 Nov 2017 01:20 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
Jhansi news students cinnap - फोटो : Jhansi news students cinnap
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार से गायब छात्रों का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वे सैर सपाटा करने के लिए घर से भाग थे। शनिवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच और जीआरपी की मदद से झांसी पुलिस टीम ने दोनों बालकों को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से बरामद किया। रविवार को पुलिस टीम दोनों छात्रों को झांसी लाएगी। अपने बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों में खुशी की लहर है।
बुधवार देर शाम न्यू रायगंज निवासी हरविंदर सिंह के पुत्र अमृतपाल (13) व अत्री गार्डन के सामने रहने वाले बृजेश सिंह के पुत्र अजय निरंजन (14) अचानक गायब हो गए थे। दोनाें के परिजनों के पास अपहरण होने की खबर पहुंची, जिसे सुनकर वह सीपरी बाजार थाने पहुंचे और घेराव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रों की तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि दोनों छात्र घर से भागकर सीधे स्टेशन पहुंचे थे और यहां ट्रेन में सवार होकर दिल्ली निकल गए थे। दो दिन दिल्ली में रहने के बाद अन्य स्थान पर जाने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोबाइल ऑन होते ही दिल्ली में कनाट प्लेस लोकेशन आने के बाद पुलिस सतर्क हो गई थी। इसके बाद मसीहा गंज चौकी प्रभारी राजकुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दिल्ली भेजी गई थी। टीम ने दिल्ली पहुंचकर क्राइम ब्रांच से मदद ली थी। अभी दोनों की खोजबीन चल रही थी, तभी फिर फोन ऑन आने पर लोकेशन नोएडा की मिली। टीम वहां भी पहुंची, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार की दोपहर टीम टीम ने खोजबीन कर दोनों को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से बरामद कर लिया। सीओ सिटी वीके तिवारी ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से बरामद हुए दोनों बच्चों को लेकर पुलिस टीम रविवार को आ जाएगी। अपहरण जैसी कोई घटना इनके साथ नहीं हुई है।

बार-बार बदली लोकेशन
छात्र अपने साथ मोबाइल ले गए थे, लेकिन लोकेशन न मिलने के कारण पुलिस परेशान थी। इसी बीच छात्रों ने तीन से चार बार ही अपना फोन ऑन किया। इसके बाद इनकी लोकेशन हर बाद बदलती रही। इससे पुलिस को दिल्ली में काफी भागदौड़ करनी पड़ी। कभी पुलिस टीम कनाट प्लेस तो कभी नोएडा तो कभी लाल किले के पास भटकती रही।
विज्ञापन


पेटीएम बना मददगार
छात्र अमृतपाल अपने पिता का पेटीएम उपयोग करता था। शनिवार की दोपहर अमृतपाल ने निज़ामुद्दीन स्टेशन के बाहर एक दुकान पर पेटीएम का उपयोग किया। इसके तुरंत बाद पिता के मोबाइल पर मेसेज आते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत बैंक से संपर्क कर लोकेशन ली। जहां पता चला कि निज़ामुद्दीन स्टेशन के पास एक दुकान से पेटीएम का उपयोग हुआ है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने निज़ामुद्दीन जीआरपी से संपर्क कर जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने छात्रों को पकड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें