फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मंदिर से दानपात्र चोरी का तीन माह बाद भी नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अति प्राचीन मंदिर रणछोर धाम मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी चोरी करने की घटना के तीन माह बाद भी इसका खुलासा नहीं हो सका। इससे पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम धौजरी में रणछोर धाम मंदिर है।
विज्ञापन

यह मंदिर जनपद सहित समीपवर्ती मध्य प्रदेश के लोगों के आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रतिदिन यहां सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। मंदिर की सुरक्षा के लिए यहां पुलिसकर्मियों की एक गारद चौबीस घंटे तैनात रहती है। बीते 21 दिसंबर की रात को चोर रणछोर धाम मंदिर के गेट का ताला तोड़कर यहां रखे दान पात्र चोरी कर ले गए। 22 दिसंबर की सुबह जब मंदिर के पुजारी पहुंचे तो ताला टूटा और दानपेटी गायब मिली। पुलिस ने मंदिर से सौ मीटर की दूरी पर दानपेटी टूटी हुई अवस्था में बरामद की थी, लेकिन उसके अंदर रखे दान के रुपये गायब थे। स्वाट और जाखलौन थाने की पुलिस जल्द खुलासा करने का दावा कर रही थी। लेकिन, अब तक कोई सुराग नहीं लग सका। ू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें