फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: होटल के कमरे से लाखों का माल चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

Thu, 27 Feb 2020 02:37 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झांसी के शादी समारोह में शामिल होने आए एक इंजीनियर के बैग से अज्ञात युवक ने लाखों का माल उड़ा लिया। घटना महानगर के एक चर्चित होटल की है जहां बुधवार को शादी में शामिल होने आए अजय कुमार दुग्गल के बैग से लाखों का माल चोरी हो गया। 

विज्ञापन


लखनऊ निवासी अजय कुमार दुग्गल पेशे से इंजीनियर हैं। बुधवार को अजय पत्नी समेत झांसी के सदर बाजार के एक होटल में आयोजित शादी समारोह के लिए गए थे। वह होटल के कमरा नंबर 107 में ठहरे थे। रात के वक्त दोनों लोग कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। वापस लौटे तो बैग से सारा सामान गायब पाकर उनके होश उड़ गए। 

होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक लाल कपड़ों में समेटकर सारा सामान लेकर जाता हुआ नजर आ रहा है। अजय ने बताया कि उनके बैग से जेवरात, नगद रुपये और लाखों के अन्य सामान गायब हैं। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें