खिलारा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मथुपुरा में चोर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपयों का सामान समेट कर ले गए। दीवारों पर गालियां भी लिख गए। जिससे पूर्व एस आई मकान मालिक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मथूपूरा निवासी रिटायर्ड एसआई राजेंद्र सिंह सेंगर पुत्र अमृत सिंह ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह परिवार सहित मऊरानीपुर में रहता है। जिससे मकान पर ताला लगा रहता है। विगत दिवस जब गांव के मकान पर पहुंचा तो देखा कि दरवाजों के ताले टूटे पड़े मिले तथा बक्सों का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था। साथ ही दो अलग अलग कमरों में लगे एलसीडी टीवी चोर ले गए। साथ ही दीवारों पर गालियां भी लिख गए। जिससे पीड़ित पूर्व एस आई ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है ।