फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पीतांबरा पीठ के पास भोजनालय में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, चोर अब धार्मिक स्थलों के आसपास के प्रतिष्ठानों को भी निशाना बना रहे हैं। श्री पीतांबरा पीठ के सामने शनि मंदिर के पास स्थित माई भोग भोजनालय में चोरी हुई। अज्ञात चोर ने रात में भोजनालय में घुसकर गल्ले से करीब 7 से 8 हजार रुपये चुरा लिए। भोजनालय संचालक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि यह वारदात 16 और 17 नवंबर की दरमियानी रात को हुई। सुबह भोजनालय खोलने पर पीछे की खिड़की उठी मिली और नकदी गायब थी। आशंका है कि चोर खिड़की के रास्ते दाखिल हुआ था। पीड़ित ने थाना कोतवाली दतिया में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें