फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरूनगर में मंगलवार शाम बिजली के तार में खराबी के कारण एक कच्चे खपरैल मकान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में घर का सारा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय मकान खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे मोहल्ला नेहरूनगर निवासी कल्लू के मकान से आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मकान मालिक, पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। आग ने देखते-ही-देखते विकराल रूप ले लिया। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। तब तक पूरा मकान और अंदर रखा सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती, अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रपाल सरोज और उप निरीक्षक सुभाष यादव घटनास्थल पर पहुंचे। वे पुलिस बल के साथ आए थे। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली के तार में खराबी बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें